बिजनौर में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद लापता हुईं छह छात्राएं

Ads

बिजनौर में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद लापता हुईं छह छात्राएं

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 04:31 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 04:31 PM IST

बिजनौर (उप्र), 13 मार्च (भाषा) बिजनौर के चांदपुर में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने के बाद स्कूल से निकलीं छह छात्राएं लापता हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चांदपुर थाने के प्रभारी अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की संस्कृत की अंतिम परीक्षा थी।

उन्होंने कहा कि चांदपुर और हीमपुर क्षेत्र की छह छात्राएं प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में परीक्षा के बाद घर नहीं पहुंचीं तो परिजन ने काफी तलाश के बाद देर शाम पुलिस में तहरीर दी।

पुलिस के अनुसार छात्राओं की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है, फोन सर्विलांस की मदद ली जा रही है और एक छात्रा के फोन की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है।

पुलिस के अनुसार छात्राएं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली हैं।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब