Gorakhpur Crime News: घर के बाहर सो रहे पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें क्या है वारदात के पीछे की वजह

Ads

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर जिले में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की उसके 25 वर्षीय बेटे ने गुरूवार को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 08:36 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 09:58 PM IST

Balaghat Murder Case/Image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेटे ने की पिता की हत्या।
  • आरोपी ने कुल्हाड़ी से कई बार वार कर पिता को उतारा मौत के घाट।
  • पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की उसके 25 वर्षीय बेटे ने गुरूवार को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और अपराध के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, जंगल अयोध्या प्रसाद गांव निवासी ब्रह्मदेव कनौजिया (55) बुधवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर खाट पर सोने चला गया। उसने बताया कि रात करीब ढाई बजे कनौजिया के छोटे बेटे गोलू ने एक कुल्हाड़ी से अपने पिता पर कई बार वार किया।

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, गोलू ने कनौजिया के सिर और गर्दन पर कथित तौर पर सात से आठ बार प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Gorakhpur Crime News) उसने बताया कि पुलिस को रात करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गोलू के जिस महिला के साथ संबंध थे, उसका विवाह किसी और से हो गया था, जिसे लेकर गोलू व्यथित था। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में उसका व्यवहार आक्रामक हो गया था।

मानसिक रोगी है आरोपी

Gorakhpur Crime News: परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोलू पिछले सात-आठ वर्षों से मानसिक रोग से ग्रस्त था और उसका इलाज कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले मां का निधन होने के बाद गोलू का व्यवहार और खराब हो गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने कहा कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अस्पष्ट है। (Gorakhpur Crime News) उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस सभी कोण से मामले की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-