बीच-बचाव करने पर बेटे ने की अपने पिता की ईंट मारकर हत्या

बीच-बचाव करने पर बेटे ने की अपने पिता की ईंट मारकर हत्या

बीच-बचाव करने पर बेटे ने की अपने पिता की ईंट मारकर हत्या
Modified Date: January 21, 2024 / 07:13 pm IST
Published Date: January 21, 2024 7:13 pm IST

बिजनौर (उप्र), 21 जनवरी (भाषा) बिजनौर जिले के मंडावली क्षेत्र में रविवार को झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए एक व्यक्ति की उसी के पुत्र ने ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंडावली थाना क्षेत्र के जटपुरा बोंडा गांव में कल्लू नामक व्यक्ति का चाय बेचने वाले खुर्शीद से झगड़ा हो रहा था, इसी दौरान नमाज पढ़कर लौटे कल्लू के पिता जामिन (55) ने बीच-बचाव की कोशिश की।

सिंह ने बताया कि इससे नाराज कल्लू ने अपने पिता जामिन के सिर में ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा सं सलीम राजकुमार


लेखक के बारे में