आगरा में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी: एक व्यक्ति की मौत

Ads

आगरा में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी: एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - November 5, 2022 / 08:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

आगरा (उप्र), पांच नवंबर (भाषा) आगरा में शनिवार तड़के आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर सिकंदरा चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिकंदरा थाने के इंसपेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि कार के पंछी पेठा स्टोर में घुसने पर काउण्टर पर बैठे कर्मचारी कमल अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके अनुसार स्थानीय लोगों ने क्रेटा कार में फंसे कार सवार को बाहर निकाला, उसकी हालत भी गंभीर है। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।

आनंद कुमार का कहना है कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार