सौतेली मां ने पीट-पीटकर तीन साल की बच्ची को मार डाला
सौतेली मां ने पीट-पीटकर तीन साल की बच्ची को मार डाला
बुलंदशहर (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) बुलंदशहर जिले में पहासू थाना क्षेत्र के सुरजावली गांव में तीन साल की एक बच्ची की कथित तौर पर उसकी सौतेली मां द्वारा पिटाई किये जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची पर उसकी सौतेली मां पूनम ने कथित तौर पर हमला किया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
पुलिस का कहना है कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
शिकारपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की ।
उन्होंने कहा, ‘‘ पता चला है कि सौतेली मां ने बच्ची के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’
पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


