Stone Pelting on Shatabdi Express: चलती ट्रेन में अचानक हुआ पथराव, पलभर में बदल गया माहौल, इसी ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी कर रहे थे सफर

Stone Pelting on Shatabdi Express: चलती ट्रेन में अचानक हुआ पथराव, पलभर में बदल गया माहौल, इसी ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी कर रहे थे सफर

Stone Pelting on Shatabdi Express: चलती ट्रेन में अचानक हुआ पथराव, पलभर में बदल गया माहौल, इसी ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी कर रहे थे सफर

Stone Pelting on Shatabdi Express | Photo Credit: AI

Modified Date: June 12, 2026 / 08:31 am IST
Published Date: June 12, 2026 8:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • शताब्दी एक्सप्रेस पर हमला
  • मोहन भागवत सुरक्षित
  • SOG और सर्विलांस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी

फिरोजाबाद: Stone Pelting on Shatabdi Express उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद स्टेशन के समीप पेमेश्वरगेट पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) के एक कोच पर अज्ञात व्यक्ति ने पथराव किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) यात्रा कर रहे थे। भागवत सुरक्षित हैं।

Shatabdi Express Stone Pelting यह घटना इटावा टूंडला रेल खंड पर हुई। शताब्दी एक्सप्रेस के कोच पर शाम 7:45 बजे पत्थर फेंके जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लागहें, पुलिस अधीक्षक (रेलवे) अनिल झा, पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह ई1 कोच में सवार थे। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

पथराव के लिए बदनाम है यह इलाका

पुलिस अधिकारियों ने स्वीकार किया कि फिरोजाबाद का यह विशेष रेल खंड पहले भी ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं के लिए बदनाम रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि SOG, सर्विलांस और चार थानों की संयुक्त टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं और इस तरह की हरकतों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।