Imran Khan is Dead: मारे जा चुके हैं पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान?.. जेल के भीतर ही हो गई थी मौत!.. इस पत्रकार के सनसनीखेज दावे सुनकर रह जायेंगे दंग

Ads

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत का दावा सामने आने से हड़कंप है, लेकिन उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 03:37 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 03:39 PM IST

Former Pakistan PM Imran Khan is dead? || Image- Alt News File

HIGHLIGHTS
  • इमरान खान की मौत का अपुष्ट दावा
  • पत्रकार ने सैन्य सूत्रों का हवाला दिया
  • आधिकारिक पुष्टि का अब भी इंतजार

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान की जेल में मौत होने का दावा सामने आया है। हालांकि अभी तक इमरान खान की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (Former Pakistan PM Imran Khan is dead inside prison) पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने कुछ सैन्य सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। इसके बाद पाकिस्तान में इमरान खान की सुरक्षा को लेकर उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पीटीआई नेताओं का आरोप, नहीं दिया जा रहा मिलने

रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार ने दावा किया कि तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों ने उन्हें बताया कि इमरान खान की जेल में मौत हो सकती है। हालांकि, यह दावा अभी वेरिफाई नहीं हुआ है। इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी के नेताओं ने भी उनसे संपर्क नहीं हो पाने को लेकर चिंता जता चुके है। मंगलवार को इमरान खान के परिवार और पीटीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। परिवार उनकी सेहत की जानकारी चाहता है और डॉक्टरों से भी मुलाकात कराने की मांग की जा रही है।

इस बीच पीटीआई ने सरकार पर दबाव बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग इमरान खान के समर्थन में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। (Former Pakistan PM Imran Khan is dead inside prison) पार्टी ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

तीन सालों से जेल में है इमरान खान

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। वह अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी इसी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। दोनों अपनी सजा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इमरान खान की जेल में मौत की अफवाह पहले भी सामने आ चुकी है। नवंबर 2025 में भी ऐसी खबरें आई थीं, लेकिन बाद में उनकी बहन ने जेल में उनसे मुलाकात कर उनके ठीक होने की जानकारी दी थी।

इन्हें भी पढ़ें:

पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा

मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की आशंका, कई अन्य फंसे

जिम्बाब्वे की करिबा झील में नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 27 लापता

संवैधानिक दायरे में होने पर ही आरक्षण संबंधी मांगों पर कदम उठाएगी सरकार: फडणवीस

विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 334.89 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंज़ूरी

Q1. क्या इमरान खान की मौत हो गई है?

नहीं, 12 अगस्त 2026 तक उनकी मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Q2. इमरान खान की मौत का दावा किसने किया?

पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने कथित सैन्य सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है।

Q3. इमरान खान की मौत को लेकर सवाल क्यों उठे?

परिवार और PTI नेताओं को उनसे संपर्क या मुलाकात में कथित परेशानी के बाद सवाल उठे हैं।