किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Modified Date: July 4, 2023 / 06:14 pm IST
Published Date: July 4, 2023 6:14 pm IST

बलिया(उप्र) चार जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोरी को पढ़ाने वाले शिक्षक मनीष पाण्डेय ने गत 30 जून को उसके ही घर में कथित रूप से बलात्कार किया तथा इसका वीडियो बना लिया ।

सूत्रों के अनुसार पांडेय ने उसे जान से मारने और वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी।शिक्षक मनीष पाण्डेय उसके घर पर बच्चों को पढ़ाने के लिए आता था।

कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने मंगलवार को बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मनीष पाण्डेय के विरुद्ध सोमवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया और उसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को मंगलवार को पूर्वान्ह कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

मुकदमे में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की संबंधित धारा लगायी गई है।

भाषा सं जफर राजकुमार


लेखक के बारे में