यमुना नदी में नहाने लगे किशोर की डूबने से मौत

Ads

यमुना नदी में नहाने लगे किशोर की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - March 15, 2023 / 09:57 AM IST,
    Updated On - March 15, 2023 / 09:57 AM IST

मथुरा, 14 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में यमुना नदी में नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौहझील थाना क्षेत्र के बरौठ गांव निवासी दिगंबर सिंह के दो बेटे-सुशील और आदर्श अपने चचेरे भाई विष्णु के साथ वृंदावन घूमने गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, आदर्श और विष्णु यमुना में नहाने के लिए उतरे थे, तभी वे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि नदी तट पर मौजूद सुशील की चीख-पुकार पर एक तैराक ने उसके चचेरे भाई विष्णु को तो बचा लिया, मगर आदर्श (17) को न बचा सका।

सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोरों ने आदर्श को मरणासन्न अवस्था में ढूंढ निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आदर्श के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल