काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास बृहस्पतिवार से वाराणसी के ललिता घाट पर गंगा आरती शुरू करेगा

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास बृहस्पतिवार से वाराणसी के ललिता घाट पर गंगा आरती शुरू करेगा

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास बृहस्पतिवार से वाराणसी के ललिता घाट पर गंगा आरती शुरू करेगा
Modified Date: March 19, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: March 19, 2026 12:23 am IST

वाराणसी (उप्र), 18 मार्च (भाषा) वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास बृहस्पतिवार से ललिता घाट पर गंगा आरती की शुरुआत करेगा। यह आरती अब प्रतिदिन शाम छह बजे ललिता घाट पर आयोजित की जाएगी।

मंदिर न्यास के अधिकारियों के अनुसार गंगा तट पर स्थित ललिता घाट को इस आयोजन के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि घाट पर रोशनी, सजावट और पूजा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिससे यहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घाट पर इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि दर्शन के दौरान किसी को असुविधा न हो और कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

न्यास प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आरती के दौरान अनुशासन बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर भी सजग रहें, ताकि यह पावन आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

न्यास के अधिकारियों ने बताया कि घाट पर रोशनी, सजावट और पूजा की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिससे यहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में