भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) में बुधवार को एक दिवसीय ‘अध्याय: एआई शिखर सम्मेलन’ संपन्न
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) में बुधवार को एक दिवसीय 'अध्याय: एआई शिखर सम्मेलन' संपन्न
वाराणसी (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) में बुधवार को एक दिवसीय ‘अध्याय: एआई शिखर सम्मेलन’ संपन्न हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने राष्ट्र निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका और जिम्मेदार नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया।
एक प्रेस बयान के अनुसार, थिंक इंडिया, मेटा, उत्तर प्रदेश आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और आईआईटी बीएचयू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 350 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम मेधा के उभरते आयामों पर चर्चा करना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था।
आईआईटी बीएचयू के निदेशक अमित पात्रा और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी ने एआई में भारत की क्षमता पर प्रकाश डाला और जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


