सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत
Modified Date: August 5, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:11 pm IST

सोनभद्र, पांच अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में एक वृद्ध महिला शामिल है, जबकि एक अन्य महिला और एक बच्चा घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि परही गांव निवासी सुभाष यादव (27), तेतरी देवी (70) और दो अन्य लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुकृत से मधुपुर की तरफ जा रहे थे, तभी मधुपुर स्थित फ्लाइओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

वर्मा के मुताबिक, हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुभाष और तेतरी देवी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश जारी है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में