उप्र : मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

उप्र : मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

उप्र : मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: January 23, 2024 / 06:56 pm IST
Published Date: January 23, 2024 6:56 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), 23 जनवरी (भाषा) शाहजहांपुर जिले में एक मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने के आरोप में तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौडेरा में बनी एक मस्जिद पर लगे इस्लामी झंडे को सोमवार की रात गांव के ही तीन युवकों ने उतार दिया और उसकी जगह पर भगवा झंडा लगा दिया।

उन्होंने बताया कि गांव के ही रहने वाले फलालुद्दीन ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।

मीणा ने बताया कि इस मामले में अंकित कठेरिया, रोहित जोशी तथा रोहित सक्सेना नामक व्‍यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्‍होंने बताया कि मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर शांति व्‍याप्‍त है।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में