चित्रकूट में जीप की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार तीन भाई, एक की मौत

चित्रकूट में जीप की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार तीन भाई, एक की मौत

चित्रकूट में जीप की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार तीन भाई, एक की मौत
Modified Date: February 25, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: February 25, 2026 9:47 pm IST

बांदा (उप्र), 25 फरवरी (भाषा) चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को गढ़ीवा गांव में ओढ़नी भौठी मजरे के नजदीक तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसके दो भाई घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि गढ़ीवा गांव के तीन सगे भाई मानवेंद्र शिवहरे (28), ध्रुव (31) और बृजेंद्र (35) बुधवार को एक ही मोटरसाइकिल से कर्वी से वापस गांव लौट रहे थे, तभी गढ़ीवा गांव के मजरे ओढ़नी भौठी के नजदीक एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों भाई घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मानवेंद्र (28) की मौत हो गई है तथा दो भाइयों का इलाज चल रहा है।

एसएचओ ने बताया कि जीप और उसके चालक को पकड़ लिया गया है तथा मानवेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में