ड्यूटी छोड़कर ऐसा काम कर रहे थे तीन सिपाही, पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई

Ads

ड्यूटी छोड़कर ऐसा काम कर रहे थे तीन सिपाही, पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई! Three constables suspended in Deoria

  •  
  • Publish Date - December 27, 2022 / 05:08 PM IST,
    Updated On - December 27, 2022 / 06:41 PM IST

देवरिया: Three constables suspended in Deoria देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक ने सुरौली थाने के तीन सिपाहियों (आरक्षियों) को ड्यूटी छोड़कर एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति के यहां दावत खाने के आरोप में निलंबित कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

Read More: Indian Railways Update: रेल यात्री ध्यान दें! घने कोहरे में Railway ने बदला इन ट्रेनों का टाइम, यहां देखें देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

Three constables suspended in Deoria पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने मंगलवार को बताया कि जांच में तीनों आरोपी सिपाही 16 दिसंबर की रात को अपनी ड्यूटी छोड़कर दावत खाते हुए पाए गए जिस आधार पर तीनों सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि तीनों सिपाही निकट भविष्य में होने वाले नगर पालिका परिषद के चुनाव में देवरिया से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति के यहां दावत खाने गये थे।

Read More: नगर पंचायत अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, इस वजह से हुई ​बड़ी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर श्रीयश त्रिपाठी 16 दिसंबर की रात करीब नौ बजे शहर के रुद्रपुर मोड़ पर गश्त पर थे, उसी दौरान किसी ने उन्हें कतरारी चौराहे के पास निर्माणाधीन मकान में चल रही दावत में सुरौली थाने के तीन सिपाहियों के शामिल होने की सूचना दी। एसपी ने बताया कि सीओ के पहुंचने पर मौके पर तीन आरक्षी बृजेश कुमार, मुकेश सिंह एवं आकाश गुप्ता दावत का लुत्फ उठाते हुए मिले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक