आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Ads

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 12:59 AM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 12:59 AM IST

बुलंदशहर (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में उसकी पत्नी और सास समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को पहासू थाना क्षेत्र के दिघी गांव में ऋषि (35) नामक व्यक्ति का शव अपनी ससुराल में फांसी से लटकता पाया गया था।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई बालकिशन ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि ऋषि की पत्नी प्रीति के सोनू नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था और वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को परेशान कर रही थी, जिससे मजबूर होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि प्रीति का कथित तौर पर सह-आरोपी सोनू के साथ संबंध था और उसकी मां राजकुमारी इस रिश्ते का समर्थन करती थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान ऋषि अपनी पत्नी को घर वापस लाने की कोशिश कर रहा था और लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण उसने कथित तौर पर यह आत्मघाती कदम उठाया।

कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर प्रीति, उसके प्रेमी सोनू तथा मां राजकुमारी को गिरफ्तार किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन