भूसा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पर पलटा, तीन लोगों की मौत

भूसा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पर पलटा, तीन लोगों की मौत

भूसा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पर पलटा, तीन लोगों की मौत
Modified Date: April 5, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: April 5, 2026 9:29 pm IST

सीतापुर (उप्र), पांच अप्रैल (भाषा) सीतापुर जिले के सदरपुर थाना अंतर्गत बिसवां रेउसा मार्ग पर रविवार शाम भूसा लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन पर पलट गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक पर अत्यधिक भूसा लदा होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक सामने से आ रहे पिकअप वाहन पर पलट गया। इस दुर्घटना में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सदरपुर पुलिस के मुताबिक, पिकअप में सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान अंकित (25), पुष्पेंद्र (26) और साहिल (29) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में