Three Sisters Married to Same Man: तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, वीडियो हुआ वायरल तो कहा- राजा दशरथ की भी तो 3 रानियां थीं / Image: AI Generated
This browser does not support the video element.
अमरोहा: Three Sisters Married to Same Man शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दरसअल तीन युवतियों ने एक ही युवक से शादी कर ली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवतियों की उम्र 18 से 20 साल है। तीनों ने मंदिर में सात फेरे लिए हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद युवतियों की जमकर आलोचना हो रही है और हिदू संगठन के लोगों ने इसका जमकर विरोध करते हुए मर्यादा का उल्लंघन बताया है। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की भावाना को ठेस पहुंचाने का इरादा रखता है।
Three Sisters Married to Same Man मिली जानकारी के अनुसार धौरिया गांव में रहने वाली सरोज सावित्री और संतोष इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाती हैं। तीनों बहनों का इंस्टाग्राम पर 4.69 लाख और फेसबुक पर 84 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रील बनाने में तीनों बहनों की विकास नाम का युवक मदद करता था, जो LLB की तैयारी कर रहा है। विकास तीनों बहनों का वीडियो रिकॉर्ड करता था। बात करें तीनो बहनों की शिक्षा की तो सबसे बड़ी बहन सरोज बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है, जबकि बाकी दोनों ने 12वीं पास की है। हाल ही में तीनों बहनों ने चामुंडा माता मंदिर में अग्नि को साक्षी विकास को अपना पति बना लिया है। मंदिर में ही विकास ने तीनों बहनों के साथ फेरे लिए हैं और मांग में सिंदूर भर दिया है।
एक दूल्हे को मिली 3 दुल्हनें!
दुल्हन सरोज- “लोग कह रहे है कि तू इन्हें प्यार कर पायेगा या नही कर पायेगा? इसका जबाब इनसे ही सुन लो.”
दूल्हा विकास- “ये लोग आपस में इतना प्यार करे है, मेरे प्यार की तो इन्हें जरूरत ही नाय है.”उत्तरप्रदेश के अमरोहा की यह कहानी कॉमेडियन कपिल शर्मा… https://t.co/tyL5ITFjk5 pic.twitter.com/MF6HFzJLw3
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 23, 2026
वहीं, संगठनों की शिकायत के बाद जब विवाद गहराया, तो तीनों बहनों ने वीडियो जारी कर अपना रुख साफ किया। बहनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रही हैं। जब परिजनों ने अलग-अलग जगह शादी तय करने की कोशिश की, तो उन्होंने अलग होने के बजाय एक ही दूल्हे से एक साथ शादी करने का फैसला किया। विरोध करने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। क्या वह अपमान हो गया? हम तीनों बालिग हैं, अपनी मर्जी से खुश हैं, तो इसमें दूसरों को क्या आपत्ति है।”