पर्यटक बस ट्रक से टकराई, 15 तीर्थयात्री घायल

Ads

पर्यटक बस ट्रक से टकराई, 15 तीर्थयात्री घायल

  •  
  • Publish Date - June 6, 2024 / 06:50 PM IST,
    Updated On - June 6, 2024 / 06:50 PM IST

भदोही (उप्र) छह जून (भाषा) तेलंगाना के निज़ामाबाद से तीर्थयात्रियों को लेकर चली पर्यटक बस के भदोही के सूफीनगर में खड़ी एक ट्रक से टकरा जाने की घटना में उसमें सवार सभी पंद्रह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

घायलों में बस के चालक समेत सात को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है जहां तीन की हालत अत्यंत नाजुक है।

पुलिस ने बताया कि ये भीषण टक्कर बृहस्पतिवार सुबह उस वक़्त हुई जब बस चालक को झपकी आ गयी और तेज़ रफ़्तार बस एक खड़े ट्रक में जा घुसी। बस में पांच महिला एवं चार बच्चों तथा बस चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि उनकी चीखपुकार सुनकर आस पास के लोगों के साथ पुलिस ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

ऊंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने बताया की यह पर्यटक बस बिहार के गया से वाराणसी होकर प्रयागराज जा रही थी।

उन्होंने बताया बस में पांच महिला चार बच्चे ,चार पुरुष और चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन