मुजफ्फरनगर में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के आरोप में दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के आरोप में दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के आरोप में दो गिरफ्तार
Modified Date: April 6, 2026 / 10:37 am IST
Published Date: April 6, 2026 10:37 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), छह अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के कसोली गांव में दो व्यक्तियों का गैरकानूनी धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर के अनुसार, आरोपियों की पहचान सूफियान और शादाब के रूप में की गयी है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सुरेश पाल सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी एक शिकायत पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि पांच अप्रैल को कसोली गांव में वित्तीय सहायता की पेशकश के बहाने प्रार्थना नामक एक महिला और उसके भतीजे रमन का धर्म परिवर्तन कराया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर गोला

गोला


लेखक के बारे में