बिजनौर (उप्र), चार जून (भाषा) बिजनौर जिले के मंडावर क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंडावर थाना क्षेत्र के भरूका गोपालपुर गांव निवासी शाहबाज (17) और दिलशाद (16) बुधवार की शाम बालावाली पुल के नीचे गंगा नदी में नहाने गये थे।
उन्होंने बताया कि दोनों लड़के नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गये।
सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।
उनके अनुसार, बताया जा रहा है कि शाहबाज और दिलशाद चंडीगढ़ में फर्नीचर बनाने का काम करते थे और ईद-उल-अजहा पर घर आये थे।
भाषा सं सलीम मनीषा
मनीषा