हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से गाजियाबाद के दो दोस्तों की मौत

हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से गाजियाबाद के दो दोस्तों की मौत

हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से गाजियाबाद के दो दोस्तों की मौत
Modified Date: April 5, 2026 / 10:59 pm IST
Published Date: April 5, 2026 10:59 pm IST

गाजियाबाद, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन निवासी दो व्यक्ति रविवार को हरिद्वार में गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक दोनों व्यक्ति अपने-अपने परिवार के साथ शनिवार रात हरिद्वार गए थे।

नंदग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) और सचिन त्यागी (39) के रूप में हुई है, दोनों नंदग्राम पुलिस थाना क्षेत्र की क्वांटम सोसाइटी के निवासी थे। दोनों के शवों को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है।

मृतकों के करीबी दोस्त रविंद्र त्यागी रविवार को उनके शवों को वापस लाने के लिए हरिद्वार गए।

रविंद्र त्यागी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंगा में स्नान करते समय बृजेश और सचिन गहरे पानी में चले गए। उनमें से एक तेज बहाव में बह गया। जब उसके दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी बह गया।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत


लेखक के बारे में