मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

Ads

मेरठ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 11:26 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 11:26 PM IST

मेरठ (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना जानी पुलिस थाना क्षेत्र में एमआईईटी कॉलेज के पास उस समय घटी जब दिल्ली के शाहदरा निवासी तीनों युवक गंगा जल लेने हरिद्वार जा रहे थे।

उसने कहा कि गोपाल (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल (20) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गणेश इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक