उप्र : ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Ads

उप्र : ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 25, 2024 / 10:12 AM IST,
    Updated On - September 25, 2024 / 02:55 PM IST

अमेठी (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर एक स्ट्रील फैक्टरी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय राधेश्याम और 26 साल के राजू के रूप में हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल हरिकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं. सलीम सुरभि

सुरभि