करंट लगने से युवती समेत दो लोगों की मौत

Ads

करंट लगने से युवती समेत दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 27, 2022 / 04:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

सुलतानपुर (उत्‍तर प्रदेश), 27 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक युवती तथा एक बुजुर्ग व्‍यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चांदा थाना क्षेत्र के कसईपुर गांव में मुस्‍कान (19) नामक युवती खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान छुट्टा पशुओं से बचाव के लिये लगाये गये तार का करंट लगने से उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार चांदा थाना क्षेत्र के ग्राम तमरसेपुर में भी ऐसी ही घटना में राम अनुज तिवारी (60) नामक व्‍यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन