बलिया में ट्रक से कुचलकर दो महिलाओं की मौत

Ads

बलिया में ट्रक से कुचलकर दो महिलाओं की मौत

  •  
  • Publish Date - October 21, 2022 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

बलिया (उप्र), 21 अक्टूबर (भाषा) बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र में एक ट्रक से कुचल कर 55 वर्षीया महिला और उसकी बहू की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार चांदपुर मार्ग पर खोरौली गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम भगवती देवी (55) अपनी बहू नीलम चौहान (24) के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रही थीं कि एक ट्रक की चपेट में आ गईं तथा दोनों की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। घटना के समय दोनों सहतवार कस्बे से खरीदारी कर अपने गांव लौट रही थीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि