Balod Road Accident News Today | Photo Credit: IBC24
बालोद: Balod Road Accident News Today छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। (CG Road Accident News) जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Balod Road Accident News Today मिली जानकारी के अनुसार, मामला पुरूर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि डीजे से भरी वाहन सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। हादसा NH30 पर मरकाटोला घाट के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।