अमेठी में डंपर के टक्कर मारने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Ads

अमेठी में डंपर के टक्कर मारने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 11, 2024 / 09:12 PM IST,
    Updated On - November 11, 2024 / 09:12 PM IST

अमेठी, (उप्र), 11 नवंबर (भाषा) अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र में एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार को दो युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी पीपरपुर थाना क्षेत्र के छिवरहा गांव के पास डंपर के बाइक को टक्कर मारने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार दोनों को सुल्तानपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान भोवई गांव के रहने वाले राजकुमार (28) और राजेंद्र कोरी (36) के रूप में हुई है।

पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामराज कुशवाहा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चालक डंपर लेकर भाग निकला, जिसकी सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब