ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
सहारनपुर (उप्र), 20 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेाश के सहारनपुर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में बुधवार को ट्रक की चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने यहां बताया कि मेरठ निवासी चन्द्रपाल और उसका साथी शमशेर मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी फतेहपुर क्षेत्र में बड़े मदरसे के पास एक ट्रक ने इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में चन्द्रपाल (32) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शमशेर (35) ने हायर सेन्टर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
जैन ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने देर शाम दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं सलीम रंजन
रंजन

Facebook


