सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Ads

सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 05:30 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 05:30 PM IST

सहारनपुर (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) सहारनपुर जिले में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा सरसावा थाना क्षेत्र में हरिद्वार-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी विश्वजीत (25) और सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र निवासी रूपप्रताप सिंह (22) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे।

थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को सहारनपुर के पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी