मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने युवती पर तेजाब फेंका, वह घायल हुई

मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने युवती पर तेजाब फेंका, वह घायल हुई

मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने युवती पर तेजाब फेंका, वह घायल हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: September 21, 2021 6:06 pm IST

जालौन (उप्र) 21 सितंबर (भाषा) शहर में कोतवाली कस्बा कोंच के मोहल्ला लाजपत नगर में दो युवकों ने मंगलवार को खिलौने की दुकान पर बैठी युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया और वे फरार हो गए ।

तेजाब हमले से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानीय नागरिकों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोच में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया आकांक्षा सैनी (25) मंगलवार दोपहर लाजपत नगर में अपनी दुकान पर खिलौने बेच रही थी, उसी बीच मोटरसाइकिल से दो नकाबपोश युवक वहां आए और वे युवती से कुछ सामान मांगने लगे, जैसे ही युवती ने दोनों को सामान देने लगी वैसे ही उन्होंने उसपर तेजाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।

कुमार के अनुसार घटना के कारण बाजार में भगदड़ मच गई और मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोच में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए युवती को मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया ।

पीड़ित पक्ष के द्वारा अभी तक कोई भी शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया गया हैं । पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया तेजाब फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में