मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा; बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा; बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा; बाप बेटे की मौत
Modified Date: July 30, 2026 / 02:50 pm IST
Published Date: July 30, 2026 2:50 pm IST

मिर्जापुर (उप्र), 30 जुलाई (भाषा) विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश सिंह ने कहा कि आज भोर में थाना विंध्याचल के पुलिस चौकी गैपुरा अंतर्गत कलना गहरवार के पास प्रयागराज की तरफ से आ रहा सीमेंट कंटेनर अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे चारपाई पर सो रहे शिव प्रसाद गुप्ता (45) की मौके पर ही मौत हो गयी और उनका बेटा रोहित (13) गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर थाना विंध्याचल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किशोर रोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजन द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

भाषा सं राजेंद्र सिम्मी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में