Unnao Encounter News: एक लाख के इनामी बदमाश का अंत! साधु हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया ढेर, कई दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

Ads

Unnao Encounter News: एक लाख के इनामी बदमाश का अंत! साधु हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया ढेर, कई दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 09:33 AM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 09:33 AM IST

Unnao Encounter News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बाबा मिलन हत्याकांड का आरोपी ढेर
  • एक सिपाही के हाथ में गोली लगी
  • तमंचा, कारतूस और चाकू मिला

उन्नाव: Unnao Encounter News उन्नाव में साधु राममिलन दास उर्फ बाबा मिलन (50) हत्याकांड का मुख्य आरोपी इसराइल एनकाउंटर में ढेर हो गया। (Israel Encounter Unnao) पुलिस ने सोमवार की तड़के मार गिराया। पुलिस ने इजराइल पर एक लाख रुपये का इनामी घोषित किया गया था। मुठभेड़ में एक दारोगा की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है। एसओजी का एक सिपाही भी घायल हो गया है। (Sadhu Murder Case)

Baba Murder Case Unnao मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के 3:40 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में 36 साल का इसराइल मारा गया। मुठभेड़ ताजपुर इलाके में हुई। कल यानी रविवार को उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने घटना पर कहा था कि अगर आरोपी सरेंडर नहीं करेगा तो एनकाउंटर होगा ही।

दरोगा की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली, सिपाही घायल

आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली उप निरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। जैकेट होने के कारण उनकी जान बच गई। वहीं एसओजी टीम के आरक्षी विकास भदौरिया के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें इजराइल घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौके से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने चाकू को हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बताया है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

बाबा मिलन कौन थे?

साधु राममिलन दास उर्फ बाबा मिलन, जिनकी हत्या का मामला था।

मुख्य आरोपी कौन था?

इसराइल, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

मुठभेड़ कहाँ हुई?

ताजपुर इलाके में।