UP Agra News: ‘उसके भाई की बीवी बनकर रही..वो क्या समझेगा’ लिव इन में रह रही युवती ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, फिर उठाया खौफनाक कदम

Ads

UP Agra News: 'उसके भाई की बीवी बनकर रही..वो क्या समझेगा' लिव इन में रह रही युवती ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, फिर उठाया खौफनाक कदम

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 12:33 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 12:33 PM IST

UP Agra News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • आगरा में लिव-इन में रह रही युवती ने आत्महत्या की
  • आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर पुलिस कॉन्स्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए
  • आरोपी कॉन्स्टेबल जेबी गौतम गिरफ्तार और निलंबित

आगरा: UP Agra News उत्तर प्रदेश के आगरा​ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल के साथ लिव-इन में रह रही युवती ने आत्‍महत्‍या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उन्होंने कॉन्‍स्‍टेबल पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कॉन्‍स्‍टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Agra Suicide News मिली जानकारी के अनुसार, घटना ताजगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवती फैशन डिजाइनर है और शादी के बाद उसके पति से तलाक हो गया था। जिसके बाद युवती आगरा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच काफी लंबे समय से रिलेशनशिप था और युवती का आरोप था कि कांस्टेबल ने शादी का वादा किया था।

वीडियो बनाकर लगाई गंभीर आरोप

मौत को गले लगाने से पहले युवती ने एक वीडियो भी बनाया। जिसमें युवती ये कहते हुए नजर आ रही है कि शादी का भरोसा देकर उससे कई बार संबंध बनाए गए, लेकिन बाद में उससे दूरी बनाई जाने लगी। वीडियो में युवती कहती है- ‘जेबी गौतम मुझसे ये कह रहा है कि मेरे घरवाले मुझे तुमसे शादी नहीं करने देंगे। अरे मत करने दें शादी पर किसी लड़की को धोखे में तो मत रखो। जेबी गौतम का बड़ा भाई अपनी दूसरी बीवी को लेकर मेरे फ्लैट पर आया और तीन दिन यहां रहा। क्‍या उसको तब समझ में नहीं आया कि मैं उसके भाई की बीवी बनकर रह रही हूं। वो क्‍यों समझेगा। उसने खुद अपनी बीवी छोड़कर दूसरी लड़की रख रखी है, जबकि उसका तलाक तक नहीं हुआ है।’

‘मैं चाहती हूं- मरने के बाद इंसाफ मिले’

युवती आगे कहती है- ‘वो सही है और मैं गलत हो गई क्‍योंकि वो पुलिसवाला है इसलिए। क्‍या पुलिसवालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती इसीलिए वे बच जाते हैं। अगर यही सब सच है तो ऐसे कानून से मुझे कोई उम्‍मीद नहीं है। मैं अगर नहीं रही। मैं मर भी गई तो यही चाहती हूं कि उस शख्‍स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जेबी गौतम और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह है। इन लोगों ने मुझे इतना मानसिक प्रताडि़त किया है कि मुझे मरने पर मजबूर कर दिया है। मैं चाहती हूं कि मरने के बाद तो मुझे इंसाफ मिले।’

वीडियो सामने आने के बाद कॉंस्टेबल गिरफ्तार

वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक युवती के परिजनों की शिकायत के बाद अब आरोपी कांस्टेल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। और आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र में हुई।

मृतका कौन थी?

वह एक फैशन डिजाइनर थी, जिसने तलाक के बाद कॉन्स्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया था।

युवती ने आत्महत्या से पहले क्या किया?

उसने एक वीडियो बनाया जिसमें कॉन्स्टेबल पर शादी का झूठा वादा कर शोषण करने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया।