उप्र मंत्रिमंडल विस्तार : भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर ने ली मंत्री पद की शपथ

Ads

उप्र मंत्रिमंडल विस्तार : भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर ने ली मंत्री पद की शपथ

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 04:58 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 04:58 PM IST

लखनऊ, 10 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र दिलेर को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में दिलेर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

सुरेंद्र दिलेर अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और उनकी गिनती भाजपा के प्रमुख दलित युवा नेताओं में की जाती है।

सुरेंद्र हाथरस के पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर के पुत्र हैं। उनके दादा किशन लाल दिलेर छह बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके हैं।

सुरेंद्र के पिता राजवीर सिंह दिलेर एक बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं।

भाषा

सलीम रवि कांत