उप्र : आजम खान का ‘संदेश’ बताने वाले सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उप्र : आजम खान का 'संदेश' बताने वाले सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उप्र : आजम खान का ‘संदेश’ बताने वाले सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Modified Date: March 17, 2026 / 12:27 am IST
Published Date: March 17, 2026 12:27 am IST

रामपुर, 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान द्वारा लोगों से अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के गम में इस साल ईद नहीं मनाने के कथित संदेश को सार्वजनिक करने के आरोप में सपा के एक नेता के खिलाफ सोमवार को गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि मुरादाबाद निवासी सपा नेता यूसुफ मलिक ने 14 मार्च को जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की थी उनके साथ आजम की पत्नी तजीन फातिमा भी थीं।

उन्होंने बताया कि मलिक ने जेल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया था कि आजम ने अमेरिका द्वारा हाल ही में ईरान में एक स्कूल पर किए गए हमले में 160 से ज्यादा छात्राओं की मौत तथा अन्य हिंसक हमलों के विरोध में मुसलमानों से अपील की है कि वे इस साल ईद पर काले कपड़े पहनें और त्योहार की खुशियां न मनाएं।

उन्होंने बताया कि मलिक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रामपुर के गंज थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक की ओर से मलिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में