लखनऊ: UP Crime News उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां ट्रेन के स्लीपर कोच में एक टीन के बक्से के अंदर महिला का सिर कटी हुई लाश मिली है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
UP Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोमती नगर रेलवे स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि लखनऊ छपरा एक्सप्रेस 15114 जब गोमती नगर स्टेशन पहुंची तो करीब 15 मिनट बाद कुछ सफाई कर्मी बोगी को साफ करने के लिए अंदर चढ़े पुरी ट्रेन खाली थी लेकिन एक बक्सा ट्रेन की सीट के अंदर जबरदस्ती घुसाया हुआ दिखा। बक्से के एक पर खून की कुछ बंदे दिखाई दी जिससे सफाई कर्मियों को मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद उसने रेल प्रशासन को यह सूचना दी। इसके बाद उस बक्से को बाहर निकलवा कर खोल कर देखा गया तो उसमें महिला की सर कटी लाश मिली महिला के हाथ पैर को काटकर अलग-अलग बोर में कपड़ों के बीच भर दिया गया था।
GRP ने इस मामले में आशंका जताई है की शव दो दिन पुराना है और गला रेतकर महिला की हत्या की गयी है। महिला के गले और कंधे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, महिला 30 से 35 साल के आस पास उम्र की होगी और महिला ने मौत से पहले काफी दरिंदो से संघर्ष किया होगा। SP GRP रोहित मिश्रा के अनुसार शव दो दिन लगभग दो दिन पुराना है, हत्यारे ने पहले हत्या की इंतजार किया शव को ठिकाने लगाना का, इसके बाद उसने शव को ट्रेन में रख दिया। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश : लखनऊ में ट्रेन में महिला की सिर कटी लाश मिली। लोहे के बॉक्स में धड़ और बैग में हाथ–पैर मिले। सिर का कुछ पता नहीं है। pic.twitter.com/RK5sK3jX1Q
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 18, 2026