उप्र: पराली जलाने के दौरान झोपड़ी में लगी आग, दिव्यांग महिला की मौत

Ads

उप्र: पराली जलाने के दौरान झोपड़ी में लगी आग, दिव्यांग महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 11:23 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 11:23 PM IST

देवरिया, 22 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बुधवार को पराली जलाने के दौरान एक झोपड़ी में आग लगने से एक दिव्यांग महिला की झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के बरहज थाना क्षेत्र के कोटवा दक्षिण गांव में खेत में जलायी गयी पराली से उठी चिंगारी तेज हवा के कारण एक झोपड़ी पर गिर गयी, जिससे भीषण आग लग गयी।

पुलिस के मुताबिक, झोपड़ी में बचिया देवी नाम की 40 वर्षीय एक दिव्यांग महिला सो रही थी।

पुलिस ने बताया कि बचिया देवी दिव्यांग थी और शारीरिक असमर्थता की वजह से वह आग से बचने के लिये झोपड़ी से बाहर नहीं आ सकी।

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और महिला को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र