उप्र : बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत

Ads

उप्र : बारिश से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत

  •  
  • Publish Date - October 6, 2022 / 01:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

प्रतापगढ़, छह अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान एक कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिलीपपुर थाना क्षेत्र के वैद्य पट्टी गांव का निवासी कल्लू यादव (82) बुधवार रात अपने कच्चे मकान में सो रहा था, तभी तेज बारिश के कारण मकान ढह गया और मलबे में दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा

सं सलीम

अविनाश पारुल

पारुल