UP Honeymoon Dispute: आपसी विवाद या बेवफाई? हनीमून में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गई दुल्हन… तलाक की कगार पर पहुंची शादी

Ads

UP Honeymoon Dispute: शादी के बाद हनीमून पर प्राइवेसी न मिलने से नाराज पत्नी ने अलग होने का फैसला लिया। मामला परामर्श केंद्र पहुंचा।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 12:04 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 12:11 PM IST

UP Honeymoon Dispute/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • एक नवविवाहित जोड़े के बीच हनीमून को लेकर विवाद तलाक तक पहुंच गया
  • पत्नी का आरोप है कि पति हनीमून पर पूरे परिवार को साथ ले गया
  • मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच चुका है और अब तक तीन दौर की काउंसलिंग हो चुकी है।

UP Honeymoon Dispute: अक्सर देखा जाता है कि दहेज, आपसी विवाद, बेवफाई या प्रेम प्रसंग के चलते कई शादियां टूट जाती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से तलाक की एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित पति पत्नी के बीच विवाद का कारण कोई तीसरे व्यक्ति की एंट्री नहीं है, बल्कि दूल्हे का पूरा परिवार बन गया है।

आपको बता दें कि बहसूमा थाना के रामराज इलाके में रहने वाली लड़की और दिल्ली के पटेल नगर निवासी लड़के का है। लड़की ग्रेजुएट है जबकि लड़के ने सिंगापुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। दोनों ने एक वेबसाइट के जरिए शादी की थी।

पति के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला

जानकारी के अनुसार, दूल्हा का परिवार इस नवविवाहत जोड़े (UP Honeymoon Dispute) के साथ उनके हनीमून पर चला गया था। प्राइवेसी नहीं मिलने से नाराज दुल्हन ने अब पति से तलाक लेने का फैसला लिया है। पत्नी का आरोप है की शादी के बाद पति उसे हनीमून पर ले गया लेकिन साथ में सास, ससुर, ननद और देवर सहित पूरा परिवार को भी साथ ले गया। नवविवाहिता का कहना था कि हनीमून में परिवार के साथ जाने के कारण उसे पति के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला।

UP Honeymoon Dispute इस मामले में पति ने कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया। उनका कहना है कि पूरे परिवार को खुश रखने के लिए ही सबको साथ ले गया था। वहीं, मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुँच चुका है और तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

मेरठ के इस मामले में विवाद की वजह क्या बनी?

पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद हनीमून पर पति अपने माता-पिता, भाई-बहनों समेत पूरे परिवार को साथ ले गया, जिससे उन्हें प्राइवेसी नहीं मिली।

यह मामला किस राज्य का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है।

पत्नी ने क्या आरोप लगाए हैं?

पत्नी का कहना है कि हनीमून पति-पत्नी के लिए निजी समय होता है, लेकिन परिवार के साथ जाने के कारण वह अपने पति के साथ समय नहीं बिता सकीं।

पति ने अपने बचाव में क्या कहा?

पति का कहना है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया और परिवार को खुश रखने के लिए सभी को साथ लेकर गया था।

क्या मामला अदालत तक पहुंच गया है?

मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच चुका है, जहां तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश जारी है।