UP Honeymoon Dispute: आपसी विवाद या बेवफाई? हनीमून में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गई दुल्हन… तलाक की कगार पर पहुंची शादी
UP Honeymoon Dispute: शादी के बाद हनीमून पर प्राइवेसी न मिलने से नाराज पत्नी ने अलग होने का फैसला लिया। मामला परामर्श केंद्र पहुंचा।
UP Honeymoon Dispute/AI Generated Image
- एक नवविवाहित जोड़े के बीच हनीमून को लेकर विवाद तलाक तक पहुंच गया
- पत्नी का आरोप है कि पति हनीमून पर पूरे परिवार को साथ ले गया
- मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच चुका है और अब तक तीन दौर की काउंसलिंग हो चुकी है।
UP Honeymoon Dispute: अक्सर देखा जाता है कि दहेज, आपसी विवाद, बेवफाई या प्रेम प्रसंग के चलते कई शादियां टूट जाती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ से तलाक की एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित पति पत्नी के बीच विवाद का कारण कोई तीसरे व्यक्ति की एंट्री नहीं है, बल्कि दूल्हे का पूरा परिवार बन गया है।
आपको बता दें कि बहसूमा थाना के रामराज इलाके में रहने वाली लड़की और दिल्ली के पटेल नगर निवासी लड़के का है। लड़की ग्रेजुएट है जबकि लड़के ने सिंगापुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। दोनों ने एक वेबसाइट के जरिए शादी की थी।
पति के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला
जानकारी के अनुसार, दूल्हा का परिवार इस नवविवाहत जोड़े (UP Honeymoon Dispute) के साथ उनके हनीमून पर चला गया था। प्राइवेसी नहीं मिलने से नाराज दुल्हन ने अब पति से तलाक लेने का फैसला लिया है। पत्नी का आरोप है की शादी के बाद पति उसे हनीमून पर ले गया लेकिन साथ में सास, ससुर, ननद और देवर सहित पूरा परिवार को भी साथ ले गया। नवविवाहिता का कहना था कि हनीमून में परिवार के साथ जाने के कारण उसे पति के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला।
UP Honeymoon Dispute इस मामले में पति ने कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया। उनका कहना है कि पूरे परिवार को खुश रखने के लिए ही सबको साथ ले गया था। वहीं, मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुँच चुका है और तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है।
ये भी पढ़ें
- TMC MP Kakoli Ghosh Statement: TMC में बगावत! क्यों NDA में शामिल हो रही चार बार की सांसद काकोली घोष, बताई चौंकाने वाली वजह
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


