नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला (IPS Transfer List Today) हुआ है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
UP IPS Transfer List Today जारी आदेश के अनुसार, डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से डीआईजी स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय और घुले सुशील चंद्रभान को प्रोन्नति के बाद एसएसपी एसटीएफ से डीआईजी एसटीएफ के पद पर तैनाती मिली है। यमुना प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक-पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद, हेमराज मीणा पुलिस उपमहानिरीक्षक-पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक को पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी एसआईएफएस लखनऊ और सचीन्द्र पटेल सेनानायक 44वी वाहिनी पीएसी मेरठ को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
क्रमांक
अधिकारी का नाम
वर्तमान पद / तैनाती
नई तैनाती / पद
1
अखिलेश कुमार चौरसिया
डीआईजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन
डीआईजी, स्थापना मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय
2
सुशील चंद्रभान
एसएसपी, एसटीएफ
प्रोन्नति के बाद डीआईजी, एसटीएफ
3
यमुना प्रसाद
पुलिस उपमहानिरीक्षक–पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस मुरादाबाद
4
हेमराज मीणा
पुलिस उपमहानिरीक्षक–पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही 11 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 24 आईपीएस अफसरों के तबादला किए गए थे। बदले गए पुलिस अधीक्षकों में जौनपुर, खीरी, बस्ती, सुलतानपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ, मिर्जापुर, रायबरेली, पीलीभीत और अमेठी के एसपी शामिल थे। डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक़ सुल्तानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी, मुरादाबाद नौं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी का एसपी, रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती,गाजियाबाद 47 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर, बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर, जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर, एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ,सीतापुर 11 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली, अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी बनाया गया है।