उप्र : शामिली में महिला बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोपी गिरफ्तार

Ads

उप्र : शामिली में महिला बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 09:35 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 09:35 PM IST

मुजफ्फरनगर, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में महिला बीएलओ (बूथ स्तरीय अधिकारी) के साथ दुर्व्यवहार करने, उनके सरकारी कार्य में रुकावट डालने और उनके बेटे पर हमला करने के आरोप में सोमवार को एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना शामली जिले के झिंझाना पुलिस थाना क्षेत्र के चटेला गांव में हुई। शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने बताया कि बीएलओ बबीता की शिकायत पर गुलाब नाम के आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि शिकायत के मुताबिक बबीता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सिलसिले में नोटिस देने गांव गई थीं।

पुलिस ने बताया कि गुलाब ने कथित तौर पर नोटिस लेने से मना कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब उनके बेटे, हर्ष ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ भी मारपीट की। एसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत