उप्र : अंत:वस्त्र से मोबाइल फोन सिम, पुराना प्रश्न पत्र और ग्लू मिलने पर नीट अभ्यर्थी गिरफ्तार

Ads

उप्र : अंत:वस्त्र से मोबाइल फोन सिम, पुराना प्रश्न पत्र और ग्लू मिलने पर नीट अभ्यर्थी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 08:11 PM IST

वाराणसी (उप्र), 21 जून (भाषा) वाराणसी में रविवार को आयोजित नीट पुनर्परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी के अंत:वस्त्र से मोबाइल फोन सिम, नीट का पुराना प्रश्न पत्र और चिपकाने वाला पदार्थ (ग्लू) बरामद किये जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र परास्नातक महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले संदेह होने पर एक अभ्यर्थी की गहनता से तलाशी ली गई तो उसके अंत:वस्त्र में मोबाइल फोन सिम, नीट का पुराना प्रश्न पत्र और चिपकाने वाला पदार्थ बरामद किया गया।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गये छात्र की पहचान बलिया जिले के निवासी प्रिंस दुबे के रूप में हुई है। छात्र ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और नीट की परीक्षा देने के लिये वाराणसी आया था।

सूत्रों ने बताया कि दुबे से पूछताछ करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक