उप्र : बरेली में डेढ़ माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Ads

उप्र : बरेली में डेढ़ माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 08:45 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 08:45 PM IST

बरेली, 22 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश में बरेली शहर के किला क्षेत्र के छावनी इलाके में डेढ़ माह की एक बच्ची की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किला क्षेत्र में तीन बेटियों और एक बेटे का पिता शादाब अपनी पत्नी हिना और परिजनों के साथ भीख मांगकर जीवन यापन करता है। यह परिवार पिछले चार महीनों से किराए के मकान में रह रहा था।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह शादाब, हिना और अन्य परिजन बच्चों को घर में बंद कर भीख मांगने चले गए थे। रात में लौटने पर उनकी डेढ़ माह की बेटी घर के अंदर मृत पाई गई।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण बीमारी और कमजोरी पाया गया है।

परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत