Penny Stocks Bonus Share: निवेशकों की लगी जैकपॉट! 5 रुपये के स्टॉक ने दिया 373% रिटर्न, एक लाख को ऐसे बनाया 5 लाख, अब 1 पर 6 बोनस शेयर देकर मचा दी सनसनी
Penny Stocks Bonus Share: PAE Ltd ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को 373% का जोरदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी ने 6:1 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 6 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे। जिससे बाजार में इस स्टॉक की चर्चा तेज हो गई है।
(Penny Stocks Bonus Share/ Image Credit: AI-generated)
- PAE ने 6:1 बोनस शेयर का ऐलान किया
- 6 महीने में शेयर ने 373% रिटर्न दिया
- 1 लाख रुपये का निवेश बना करीब 4.73 लाख
नई दिल्ली: Penny Stocks Bonus Share: शेयर बाजार में छोटे शेयर यानी पेनी स्टॉक्स कई बार निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका देते हैं। ऐसा ही एक स्टॉक PAE Ltd का है। जिसकी कीमत अभी 5 रुपये से भी कम है। कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीनों में करीब 374% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस तेजी के बाद अब कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 6 बोनस शेयर देने की घोषणा की है। जिससे यह शेयर बाजार में चर्चा का विषय बन गया है।
निवेशकों को 6 बोनस शेयर का फायदा
PAE के बोर्ड ने 26 मई 2026 को हुई बैठक में 3 लाख बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी। कंपनी ने 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर देना तय किया है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर है तो उसे 6 अतिरिक्त बोनस शेयर मुफ्त मिलेंगे। यानी कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी। कंपनी ने इसके लिए 25 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट भी तय की थी। बोनस शेयर जारी होने के बाद कंपनी की वास्तविक पूंजी 1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.30 करोड़ रुपये हो जाएगी।

1 लाख रुपये का निवेश बना करीब 5 लाख
इस शेयर ने कम समय में निवेशकों को जोरदार मुनाफा दिया है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर में 373.79% की तेजी आई है। यानी अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू करीब 4.73 लाख रुपये हो जाती। सिर्फ पिछले एक महीने में भी शेयर लगभग 48% चढ़ा है। शेयर की मौजूदा कीमत करीब 4.88 रुपये है। जिसके कारण छोटे निवेशकों की इसमें दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।
क्या काम करती है कंपनी?
1950 में शुरू हुई PAE एक एग्री-कमोडिटी प्रोसेसिंग और ट्रेडिंग कंपनी है। यह कृषि वस्तुओं से जुड़े कारोबार में काम करती है। कंपनी का मार्केट कैप अभी करीब 3.42 करोड़ रुपये है। जिससे यह एक माइक्रो-कैप कंपनी मानी जाती है। कंपनी ने बताया कि बोनस शेयर जारी करने के लिए वह अपने फ्री रिजर्व में जमा 30 लाख रुपये का इस्तेमाल करेगी। नए बोनस शेयर पुराने शेयरों के समान होंगे और इन पर भविष्य में डिविडेंड सहित सभी अधिकार मिलेंगे।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- RVNL Q4 Results: मुनाफे में गिरावट के बावजूद नवरत्न कंपनी ने दिया डिविडेंड बड़ा का तोहफा, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले!
- CG Bus Fare Hike News: छत्तीसगढ़ में 25 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है बस का सफर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद परिवहन संघ ने उठाया बड़ा कदम, परिवहन मंत्री से की डिमांड
- Rupnarayan Sinha Death: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, कार्डियक अटैक ने ली जान

Facebook


