Shahabad Nagar Palika EO Arrest: रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया यहां का नगर पालिका ईओ, बिल पास कराने के लिए ली थी लाखों की घूस
Shahabad Nagar Palika EO Arrest: शाहाबाद नगर पालिका परिषद के ईओ कृष्ण कुमार सोनकर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Shahabad Nagar Palika EO Arrest/Photo Credit: Social Media
- शाहाबाद नगर पालिका के ईओ दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- विजिलेंस की ट्रैप टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद की कार्रवाई
- बकाया बिल भुगतान के बदले मांगी गई थी रिश्वत
हरदोई। Shahabad Nagar Palika EO Arrest: उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस), लखनऊ सेक्टर की टीम ने सोमवार को शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार सोनकर को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
सतर्कता विभाग के अनुसार, हरदोई के सदर बाजार खजांची टोला निवासी सुदेश कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता की फर्म लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स पिछले कई वर्षों से शाहाबाद नगर पालिका में बिजली आपूर्ति और रखरखाव का काम कर रही है। फर्म के पिछले कार्यों के बिलों का भुगतान लंबे समय से बकाया था। आरोप है कि इन बिलों को पास करने और भुगतान जारी करने के एवज में ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने दो लाख रुपये कमीशन मांगा था। ईओ ने धमकी दी थी कि रिश्वत न देने पर बकाया भुगतान नहीं होगा।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ सेक्टर को लिखित शिकायत दी। गोपनीय जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने शाहाबाद में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने ईओ को दो लाख रुपये नकद दिए, टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी ईओ को हिरासत में लेकर लखनऊ पहुंची। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में सतर्कता अधिष्ठान थाना, लखनऊ सेक्टर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Cough Syrup New Rule India: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी यह सिरप, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देशभर में लागू हुआ नया नियम
- Indore Murder Case: मंदिर में खूनी खेल, महज इस बात पर भड़क गया चौकीदार, बुजुर्ग ट्रस्टी को 31 डंडे मारकर उतारा मौत के घाट.. वीडियो देख दहल जाएगा दिल
- B-52 Bomber Crash Video: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ B-52 बॉम्बर, एक साथ इतने जवान शहीद, सामने आया खौफनाक वीडियो
- Shivpuri ABVP Leader Viral Video: ‘कलेक्टर का खड़े-खड़े ट्रांसफर करवा दूंगा…’ आखिर किस बात पर भड़क गया ABVP नेता? तहसीलदार को डाली धमकी, देखें वीडियो
- Aaj Ka Rashifal 16 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी, व्यापार और धन में लाभ के संकेत, जानें अपनी राशि का हाल
- Pakistan Plane Crash Video: क्रैश होकर बीच सड़क पर गिरा एयरफोर्स का विमान, दोनों पायलटों की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, देख कांप उठे लोग

Facebook


