उप्र : बलिया में नाबालिग छात्रा से दुष्‍कर्म का आरोपी ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

उप्र : बलिया में नाबालिग छात्रा से दुष्‍कर्म का आरोपी ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

उप्र : बलिया में नाबालिग छात्रा से दुष्‍कर्म का आरोपी ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक गिरफ्तार
Modified Date: April 10, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: April 10, 2026 10:37 pm IST

बलिया, 10 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से दुष्‍कर्म के आरोप में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शिवपुर दियर नयी बस्ती व्यासी गांव का सूर्यदेव यादव (62) नामक शिक्षक 10वीं कक्षा की एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता है। शिक्षक ने आज सुबह पढ़ाते समय छात्रा से कथित तौर पर दुष्‍कर्म किया।

थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर सूर्यदेव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्‍सो अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं,आनन्‍द रवि कांत


लेखक के बारे में