उप्र: कुशीनगर में बेकाबू थार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस तलाश में जुटी

Ads

उप्र: कुशीनगर में बेकाबू थार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुलिस तलाश में जुटी

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 11:17 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 11:17 PM IST

कुशीनगर, 11 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में तेज रफ्तार एक महिंद्रा ‘थार’ चालक कई वाहनों को टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान इलाके में अफरा-तफरा मच गई और राहगीरों ने भाग कर खुद को सुरक्षित किया।

पुलिस के मुताबिक, सीसी कैमरों की मदद से थार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यह वाकया मंगलवार शाम को नगर के ‘केन यूनियन’ कार्यालय के समीप हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे गोला बाजार की ओर से आई तेज रफ्तार ‘थार’ के चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी ‘ब्रेजा’ कार के बाद पिकअप व तीन अन्य बाइकों को टक्कर मारता हुआ निकल गया।

पुलिस ने बताया कि दो बाइक सवारों ने ‘थार’ का पीछा करने की कोशिश की लेकिन चालक बिहार की ओर फरार होने में सफल रहा।

कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि ‘थार’ चालक नगर के गांधी चौक पर एक दुर्घटना में शामिल था।

उन्होंने बताया कि ‘थार’ पर पंजीकृत नंबर प्लेट बिहार की थी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र