Varanashi News: इतने दिनों तक रोजाना सात घंटे फ्लाइट्स के लिए बंद रहेगा हवाई अड्डा, एयरपोर्ट प्रशासन का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह?

Ads

Varanashi News: इतने दिनों तक रोजाना सात घंटे फ्लाइट्स के लिए बंद रहेगा हवाई अड्डा, एयरपोर्ट प्रशासन का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह?

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 10:55 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 10:57 PM IST

Varanashi News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • वाराणसी एयरपोर्ट रात 11:30 से सुबह 6:30 तक एक माह बंद रहेगा
  • रनवे विस्तार कर 4075 मीटर लंबा किया जाएगा
  • दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान का समय बदलकर 6:45 बजे कर दिया गया है

वाराणसी: Varanashi News अगर आप भी फ्लाइट में सफर करने वाले हो तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, वाराणसी स्थि​त लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक महीने तक प्रतिदिन 11:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहेगा। यह व्यवस्था आज रविवार से लागू कर दी गई है। इस दौरान दिल्ली से आने वाली एक उड़ान को री-शेड्यूल किया गया है।

UP Varanashi News दरअसल, लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में विस्तारीकरण परियोजना के तहत वर्तमान रनवे की लंबाई 2745 मीटर से बढ़ाकर 4075 मीटर की जाएगी। ताकि बोइंग जैसे बड़े विमानों की लैंडिग हो सकते। इसके साथ ही रनवे निर्माण के साथ-साथ 6 से 8 प्रकार की सुरक्षा लाइटें भी लगाई जाएंगी। जिसका काम कल सोमवार से शुरू होगा। जिसको ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया लिया गया है।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि रनवे विस्तार का कार्य प्रारंभ हो चुका है। तकनीकी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए रात्रिकालीन सात घंटे के लिए विमानों का आवागमन बंद रहेगा। इस अवधि में सुबह 6:05 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को री-शेड्यूल कर 6:45 बजे कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था एक माह के लिए लागू की गई है, जिसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े:-

एयरपोर्ट कब और कितने समय के लिए बंद रहेगा?

एयरपोर्ट प्रतिदिन रात 11:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक एक माह के लिए बंद रहेगा।

एयरपोर्ट बंद क्यों किया गया है?

रनवे विस्तार और सुरक्षा लाइट लगाने के काम के कारण।

रनवे की नई लंबाई कितनी होगी?

रनवे की लंबाई 2745 मीटर से बढ़ाकर 4075 मीटर की जाएगी।